पप्पू यादव संभालेंगे कांग्रेस की कमान?....बोले- 70 नहीं 100 सीटों पर लड़ना चाहिए चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 05 May, 2025 12:08 PM

congress fights for 100 seats pappu yadav

Pappu Yadav News: पप्पू यादव ने रविवार को जन अधिकार पार्टी (JAP) के पूर्व नेताओं के साथ बैठक की। जाप नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की सहमति जताई। इसके बाद पप्पू यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार में कांग्रेस को मजबूत करेगा और...

Pappu Yadav News: बिहार में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव Pappu Yadav) ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़े। 

"इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ा घटक दल" 
पप्पू यादव ने रविवार को जन अधिकार पार्टी (JAP) के पूर्व नेताओं के साथ बैठक की। जाप नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की सहमति जताई। इसके बाद पप्पू यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार में कांग्रेस को मजबूत करेगा और जनहित में काम करेगा। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ा घटक दल है। हमारी मांग है कि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़े। 

प्रधानमंत्री की नीतियों पर बोला तीखा हमला 
यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सामाजिक न्याय और देश के अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई का प्रतीक बताया। उन्होंने जातिगत जनगणना, निजी क्षेत्र में आरक्षण, और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर जोर दिया। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर तीखा हमला बोला और बिहार में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राहुल गांधी देश की रक्षा के लिए हर तरह के अपमान सहने की ताकत दिखाई। उन्होंने 10 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से गरीब और उपेक्षित वर्गों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!