Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2025 11:28 AM

बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला के लिए पहले पति को छोड़ प्रेमी के साथ विवाह करना जानलेवा साबित हो गया। दरअसल जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपनी पहली शादी तोड़ी उसी प्रेमी के घर में उसको मार कर सात फीट गहरे...
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला के लिए पहले पति को छोड़ प्रेमी के साथ विवाह करना जानलेवा साबित हो गया। दरअसल जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपनी पहली शादी तोड़ी उसी प्रेमी के घर में उसको मार कर सात फीट गहरे गड्डे में दफना दिया गया। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ आठ महीने पहले रचाई शादी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की रात पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में हुई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय कंचन देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कंचन देवी की पहली शादी 1 वर्ष पहले चरौत में हुई थी लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही वह तेम्हुआ गांव निवासी इंद्रजीत राय के साथ भाग गई और दोनों ने शादी रचा ली। दोनों की शादी को आठ महीने हो चुके थे। वहीं दूसरे पति इंद्रजीत राय के पिता रामभरोसे राय यानी कंचन देवी के ससुर ने मायके वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पर कंचन के मायके वालों को इंद्रजीत राय के पिता की बात पर यकीन न हुआ। उन्हें शक था कि उनकी बेटी की हत्या की गई।
ससुर ने 7 फीट गड्ढा खोदकर बहू को दफनाया
घटना के बाद कंचन देवी के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कंचन देवी के ससुर रामभरोसे राय और उसकी पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में रामभरोसे राय ने बताया कि महिला के शव को तलाब में गड्डा खोद कर दफना दिया गया है। इसके बाद शव को पुलिस ने सात फीट गहरे गड्डे से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।