Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Apr, 2025 10:47 AM
Supaul Crime News: बिहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना कांड संख्या 06/25 के तहत राघोपुर थाना क्षेत्र के...
Supaul Crime News: बिहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जीजा ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना कांड संख्या 06/25 के तहत राघोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के नामजद अभियुक्त रंजीत साह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। इस मामले में पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में पीड़तिा ने बताया था कि उसके पति हरियाणा में मजदूरी करते हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर वह अपने मायके आई थी। 30 अगस्त 2024 को जब घर के सभी सदस्य व्यस्त थे, उसी समय उसके पति का जीजा रंजीत साह गाड़ी लेकर आया और शादी का झांसा देकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां जबरन उसके साथ यौन शोषण किया गया, गहने छीन लिए गए और बाद में किसी अन्य स्थान पर छोड़ दिया गया।
अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने यौन शोषण के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस में जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस कारण उसका वैवाहिक जीवन भी संकट में पड़ गया और उसका पति अब उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वह अपने बच्चे के साथ असहाय महसूस कर रही है और न्याय की मांग कर रही है। पीड़िता का कहना था कि मामला पंचायत में चला गया था, जिससे शिकायत करने में विलंब हुआ। लेकिन, अब उसने कानून की शरण ली है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।