“बेटे ने पूरा किया सपना”...सम्राट चौधरी के CM बनते ही पिता की आंखें हुईं नम, सामने आया भावुक पल

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Apr, 2026 05:11 PM

father s eyes well up as samrat chaudhary becomes cm

चौधरी ने आज शपथग्रहण के ठीक बाद जब अपने पिता शकुनी चौधरी के चरण स्पर्श किए तो वह भावुक हो गए

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जहां उनके पिता शकुनी चौधरी भावुक हो गए, वहीं वरिष्ठ नेताओं ने उनको आशीर्वाद के साथ सहयोग का आश्वासन दिया। 

मुख्यमंत्री की पत्नी भी हो गईं भावुक
चौधरी ने आज शपथग्रहण के ठीक बाद जब अपने पिता शकुनी चौधरी के चरण स्पर्श किए तो वह भावुक हो गए और सपूत पर इतना प्यार उड़ेलने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्राट ने उनसे वादा किया था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बन कर उनके सपनों को पूरा करेगा। पास खड़ीं मुख्यमंत्री चौधरी की पत्नी भी भावुक हो गईं, जबकि उनकी बिटिया ने पिता की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही शीर्ष नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। 

भाजपा के लिए यह एक बड़ा दिन- जेपी नड्डा
दिल्ली से आए पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने सराहनीय काम किया है और भविष्य में उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी सम्राट चौधरी की है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने कहा कि भाजपा के लिए यह एक बड़ा दिन है और भविष्य में सम्राट बिहार को उस स्थान से आगे बढ़ाएंगे, जहां उसे नीतीश कुमार ने छोड़ा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजग की दूसरी पारी शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में जिस सामाजिक समरसता की स्थापना की है, उसकी रक्षा करते हुए विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!