अररिया में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने गेस्ट हाउस से 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 23 Jul, 2021 12:03 PM

flesh trade busted in araria

बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही गेस्ट हाउस से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अररियाः बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही गेस्ट हाउस से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गेस्ट हाउस में की गई कार्रवाई डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही गेस्ट हाउस का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गई। वहीं पुलिस ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस से देह व्यापार में संलिप्त एक महिला, एक युवती सहित होटल मालिक शाहिद अली के अतिरिक्त 2 अन्य युवक को हिरासत में लिया है।

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी ने बताया कि प्रशासन को कुछ होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते छापेमारी की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!