Bihar Crime: वाहन जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Nov, 2024 05:48 PM

foreign liquor was recovered from a car during vehicle checking

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शिवबच्चन चौक पर रोककर जब उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 400.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

छपरा: बिहार में सारण जिले की सोनपुर थाना की पुलिस ने कार पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शिवबच्चन चौक पर रोककर जब उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 400.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी जिला वैशाली के विदुपुर थाना क्षेत्र के विदुपुर गांव निवासी दो कारोबारी शिव कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों के विरूद्ध मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!