Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Nov, 2023 05:46 PM

यूपी की तरह ही बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स बैन करने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाजार का इस्लामीकरण किया जा रहा है। जैसे सनातन में...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): यूपी की तरह ही बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स बैन करने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाजार का इस्लामीकरण किया जा रहा है। जैसे सनातन में मंत्र अभिषेक होता है किसी चीज के लिए, उसी तरह ये कुरान पोषित और सरिया कानून के तहत वोट के सौदागर कांग्रेस इसे वर्षों तक संरक्षण देती रही।
"नीतीश कुमार इसपर ले तुरंत एक्शन"
गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी गैंग सनातन धर्म को ही खत्म करने पर तुले हुए हैं। ये सभी मिलकर वोट बैंक की राजनीति के लिए भारत के साथ-साथ बिहार में सिर उठाने लगे हैं। गिरिराज ने कहा कि आज जिस भी दुकान में चले जाइए, वहां ये हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट मिल जाएंगे। यह एक तरह से जजिया टैक्स के समान है। यह बाजार और बिहार का इस्लामीकरण है और शरिया कानून को स्थापित करने की कोशिश है। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।
"आने वाले समय में बिहार में हो जाएगा शरिया कानून स्थापित"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समाज को बांटने वाला है, अगर इसपर कार्रवाई होगी तो समाज का विभाजन रुकेगा, नहीं तो आने वाले समय में बिहार में शरिया कानून स्थापित हो जाएगा। गिरिराज सिंह ने बिहार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।