शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, सेंट्रिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा...परिजनों में कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2026 05:00 PM

gopalganj four laborers die after being exposed to toxic gas

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सवनही पट्टी गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश (25), जावेद आलम उफर् टीपू (30), गिद्धहा गांव निवासी सबे आलम (26) और गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीवृत्त गांव निवासी उमेश यादव (35) शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शनिवार को शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सवनही पट्टी गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश (25), जावेद आलम उफर् टीपू (30), गिद्धहा गांव निवासी सबे आलम (26) और गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीवृत्त गांव निवासी उमेश यादव (35) शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए बारी-बारी से टंकी में उतरे थे। टंकी में उतरने के बाद चारों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। 

काफी देर तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!