Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2024 10:08 AM

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पेरिस ओलंपिक, 2024 में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पेरिस ओलंपिक, 2024 में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राजेन्द्र आर्लेकर ने मंगलवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है।