भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2022 04:54 PM

high speed tractor trampled three bike riders in bhojpur

घटना जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के सिआर पर गांव निवासी बसावन यादव के 62 वर्षीय पुत्र सुधा यादव एवं 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर सिंह शामिल हैं।

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के सिआर पर गांव निवासी बसावन यादव के 62 वर्षीय पुत्र सुधा यादव एवं 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर सिंह शामिल हैं। जबकि घायल युवक की पहचान उसी गांव के निवासी स्व. भुटेली यादव के पुत्र विजेश कुमार के रूप में हुई है। विजेश कुमार कुमार रिश्ते में दोनों मृतकों का भतीजा है।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग गुरुवार सुबह बाइक से बाल्टी में छेना लेकर बेचने के लिए गड़हनी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से तीनों को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन सुधा यादव और राजेश्वर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!