जगदानंद सिंह तय करें कि वे अपने सम्मान और पार्टी की छवि को कैसे बचाएंगेः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2021 10:20 AM

how will jagdanand save his honor and the image of the party sushil

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘राजद के बड़े राजकुमार (तेजप्रताप) न तो बाढ़ में घिरे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने गए और न ही पार्टी का कोई अनुशासन उन पर लागू होता है। वे प्रदेश अध्यक्ष...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजप्रताप यादव पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की लगातार अवहेलना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे में जगदानंद सिंह को ही तय करना है कि वह अपना सम्मान और पार्टी की छवि कैसे बचाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘राजद के बड़े राजकुमार (तेजप्रताप) न तो बाढ़ में घिरे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने गए और न ही पार्टी का कोई अनुशासन उन पर लागू होता है। वे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की लगातार अवहेलना कर रहे हैं लेकिन किसी को उन्हें कारण बताओ नोटिस देने तक की हिम्मत नहीं है। ऐसे में जगदानंद सिंह को ही तय करना है कि वे अपने सम्मान और पार्टी की छवि को कैसे बचाएंगे।''

सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब और छत्तीसगढ में पार्टी का कलह दूर नहीं कर पाए। बिहार में कांग्रेस राजद की बैसाखी के सहारे चल रही है और पश्चिम बंगाल में दो और नेताओं ने ममता बनर्जी का आंचल थाम लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की उपलब्धियों पर तंज करने से फुर्सत नहीं जबकि कांग्रेस स्वयं उपहास का पात्र बन रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!