रात को प्रेमी संग पकड़ी गई 3 बच्चों की मां तो पति ने करवा दी शादी, बोला- उसकी खुशी में ही मेरी खुशी

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2022 06:24 PM

husband got wife married to lover

दरअसल, 40 वर्षीय महिला को फतेहा गांव निवासी लैब टेक्नीशियन महेश कुमार (32) से प्यार हो गया। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर रहती थी। वहीं बुधवार की रात महिला का प्रेमी उसे मिलने उनके घर पहुंचा। तभी...

बेगूसरायः अपने हमसफर का हाथ किसी और के हाथ में देना तो दूर...देखना भी बर्दाशत नहीं होता। लेकिन बिहार के बेगूसराय जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसकी शादी प्रेमी से करवा दी। पति का कहना है कि 'पत्नी की खुशी में ही मेरी खुशी है।

दरअसल, 40 वर्षीय महिला को फतेहा गांव निवासी लैब टेक्नीशियन महेश कुमार (32) से प्यार हो गया। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर रहती थी। वहीं बुधवार की रात महिला का प्रेमी उसे मिलने उनके घर पहुंचा। तभी ग्रामीणों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने दोनों को कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी गई। इस पर पति ने कहा- 'अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है।'

PunjabKesari

इसके बाद गुरुवार को ग्रामीण और जनप्रतिनिधि समेत परिजनों ने सर्वसम्मति से दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद दम्पति बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर गांव फतेहा चला गया। वहीं महिला के तीनों बच्चे (दो बेटी और एक बेटा) अपनी दादी के साथ गोधना में रह रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!