Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2022 04:36 PM

मामला भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड का है, जहां बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के ऊपर तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया गया है। इसे लेकर आसपास के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे...
आरा (राकेश कुमार): आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जहां लोग अपने घर के छतों पर तिरंगा फहरा कर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के कुछ मुलाजिम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नजर आए। सरकार के कर्मचारियों की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड का है, जहां बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम के ऊपर तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया गया है। इसे लेकर आसपास के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि बिहार सरकार के कर्मचारियों को यह तक नहीं मालूम की भारत का तिरंगा कैसे फहराया जाता है।
वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हो रही है। इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी आग बबूला हो गए और खाद्य निगम के कर्मचारी से इसकी स्पष्टीकरण मांगा है। अगर खाद्य निगम के कर्मचारी स्पष्टीकरण नहीं देते तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।