JP नड्डा ने भागलपुर में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- अब बिहार में ही होगा गंभीर रोगों का इलाज

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2024 12:30 PM

jp nadda inaugurated the super specialty hospital built in bhagalpur

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को भागलपुर में दो सौ करोड़ रुपए की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मंत्री जयंत राज सहित...

भागलपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को भागलपुर में दो सौ करोड़ रुपए की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और मंत्री जयंत राज सहित कई नेता मौजूद रहे।

PunjabKesari

'अब लोगों को पटना या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा'
वहीं, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस अस्पताल के चालू होने से गंभीर रोगों के इलाज के लिए भागलपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को पटना या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केन्द्र सरकार कृत-संकल्पित है और अब बिहार में ही गंभीर रोगों का इलाज होगा।

PunjabKesari

'सभी असाध्य बीमारियों का होगा इलाज'
केंद्रीय स्वास्थ्य ने कहा कि बिहार वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि भागलपुर सहित चार जगहों पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ हो रहा है। इन अस्पतालों में हाईटेक हेल्थ फैसिलिटी मिलेगी और सभी असाध्य बीमारियों का इलाज होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!