मनोज झा के बचाव में उतरे ललन सिंह, कहा- RJD सांसद के जिस बयान पर विवाद हो रहा, वह उनका नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2023 02:22 PM

lalan singh came to the defense of manoj jha

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान मनोज झा ने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था।...

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा का खुलकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के दौरान मनोज झा ने बयान दिया वह उनका बयान नहीं था, बल्कि उन्होंने एक कविता पढ़ा था। लेकिन उसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित किया गया। इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप मढ़ा।

'भाजपा का काम हैं भ्रम फैलाना'
ललन सिंह ने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया हैं भ्रम फैलाना और वह गोदी मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन पर भी प्रहार किया और कहा कि हमारे पार्टी में रणबीर नंदन जैसे कुछ नेता थे जो भाजपा के समर्थन में बयान देते थे और काम करते थे इसीलिए उनको पार्टी से निकाल दिया गया।

बता दें कि हाल ही में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए  मनोज झा ने एक ऐसी कविता सुना दी जिस पर बवाल हो गया। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे थे और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे थे। दरअसल, 21 सितंबर को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा की मांग करते हुए मनोज ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद से घर में विरोध के सुर उठने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!