कारगिल युद्ध के वीर योद्धा परमानंद सिंह का निधन, पैतृक गांव में पसरा सन्नाटा

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2026 05:51 PM

kargil war hero parmanand singh passes away

​​​​​​​1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नायक परमानंद सिंह ने दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और वीरता की गाथाएं आज भी क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करती हैं।

Kargil War hero Parmanand Singh passes away: कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह का निधन हो गया है। बिहार के खगड़िया जिले के निवासी परमानंद सिंह ने लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित सैन्य कमांड अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
स्थानीय ग्रामीणों, परिजनों और बड़ी संख्या में जुटे पूर्व सैनिकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी वीर योद्धा परमानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने वीर सपूत के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया 
1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नायक परमानंद सिंह ने दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और वीरता की गाथाएं आज भी क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करती हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!