आज दिल्ली जाएंगे Lalu Yadav... 4 बजे पटना से होंगे रवाना, रूटीन चेकअप के लिए जा सकते हैं सिंगापुर

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2023 11:55 AM

lalu yadav will go to delhi today will leave from patna at 4 pm

बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें किडनी दी थी। ऑपरेशन के बाद दिल्ली लौटने पर वह अपनी बड़ी बेटी और राज्य सभा सदस्य मीसा भारती के यहां रह रहे थे। इसके बाद वह 28 अप्रैल को पटना...

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली जाएंगे। लालू यादव दिल्ली के लिए 4 बजे पटना से रवाना होंगे। सूत्रों की मानें तो आरजेडी मुखिया दिल्ली जाने के बाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाने वाले है। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी होंगी।

यह भी पढे़ेंः- कथा के तीसरे दिन पहुंचे 6 लाख श्रद्धालुः भीड़ देखने के बाद बाबा का ट्वीट- सीएम-नेता पैसे देकर भी नहीं जुटा पाते इतनी भीड़


28 अप्रैल को पटना पहुंचे थे लालू यादव
बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्या ने उन्हें किडनी दी थी। ऑपरेशन के बाद दिल्ली लौटने पर वह अपनी बड़ी बेटी और राज्य सभा सदस्य मीसा भारती के यहां रह रहे थे। इसके बाद वह 28 अप्रैल को पटना पहुंचे थे। वो करीब नौ 9 महीने बाद पटना आए। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। वहीं दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद 12 मई को पहली बार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव घर से बाहर निकले थे। पटना उच्च न्यायालय से सटे एक दरगाह में जाकर लालू ने माथा टेका था। इस दौरान उन्होंने शहीद सफदर पीर मुराद शाह के मजार में चादरपोशी के बाद मुल्क और बिहार की तरक्की तथा अमन के लिए दुआ मांगी थी।

यह भी पढे़ेंः- "BJP का भरोसा राम जी पर कम हो गया, इसलिए भाजपा के कार्यालय में धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर लग रही": PK

अब फिर दिल्ली जा रहे आरजेडी मुखिया
आरजेडी मुखिया अब फिर दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रुकेंगे। सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद यादव दिल्ली जाने के बाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाने वाले है। हालांकि, इस मामले में लालू परिवार की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!