Edited By Ramanjot, Updated: 27 May, 2025 09:53 AM

हमारे यहां मेहंदी लगाने की परंपरा सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। तीज-त्योहारों, शादियों और पारिवारिक आयोजनों में इसका विशेष महत्व होता है।
Latest Back Hand Mehndi Designs: हमारे यहां मेहंदी लगाने की परंपरा सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। तीज-त्योहारों, शादियों और पारिवारिक आयोजनों में इसका विशेष महत्व होता है। आमतौर पर लोग फ्रंट हैंड मेहंदी डिज़ाइन के लिए कई आइडिया अपनाते हैं, लेकिन बैक हैंड के लिए अकसर कंफ्यूजन बना रहता है।
बिहार समेत देश के कई हिस्सों में अब महिलाएं ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न टच वाले मेहंदी डिज़ाइंस को भी खूब पसंद कर रही हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ Easy, Minimal और Stylish Back Hand Mehndi Designs, जो हर मौके पर आपके लुक को खास बना देंगे।
Minimalist Mehndi Design: एक उंगली पर बेल का कमाल

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो सिर्फ एक या दो उंगलियों (Finger Mehndi Design) पर बेल डिजाइन बनाकर बैक हैंड पर मेहंदी लगा सकती हैं। यह स्टाइल खासतौर पर कॉलेज गर्ल्स और यंग लेडीज के बीच ट्रेंड में है।
Cut-Out Pattern: ट्रेंडी और यूनिक लुक के लिए

आजकल Cut-Out Mehndi Design काफी फैशन में है। इसमें आप मंडला आर्ट, रिंग शेप या डायमंड शेप जैसे फॉर्म में मेहंदी भर सकती हैं। चाहें तो हाथों के बीचोंबीच एक खाली स्पेस छोड़कर उसके चारों ओर डिजाइन बना सकती हैं।
Shapes के साथ Experiment: गोल नहीं, कुछ नया ट्राय करें

अगर आप बार-बार एक जैसे गोल डिजाइन से बोर हो चुकी हैं, तो अब समय है अलग शेप्स में डिजाइन बनाने का। त्रिभुज, चौकोर या हेक्सागोनल शेप्स में डिजाइन बनाएं और बीच में जाल (net Mehndi design) भरें।
भरे हुए हाथों के लिए: ब्रेसलेट जैसा डिजाइन भी बेस्ट

अगर आपको भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो आप गोल डिजाइन (Full Hand Mehndi Design) बनाकर उसे उंगलियों और कलाई तक बढ़ा सकती हैं। Wrist Area पर आप ब्रेसलेट या कंगन जैसे डिजाइन बना सकती हैं, जो पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देते हैं।
Quick & Easy Net Design: 5 मिनट में बनाएं स्टाइलिश मेहंदी

अगर समय की कमी हो तो बैक हैंड (Net Back Hand Mehndi) के लिए नेट डिजाइन (जालीदार) बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको सिर्फ हाथ के आकार के अनुसार क्रॉस लाइनें बनानी हैं और उनके किनारों पर फ्लोरल या बेल पैटर्न जोड़ना है।