Hariyali Teej Mehndi Designs:हरियाली तीज पर इन 5 मेहंदी डिजाइनों से सजाएं हाथ, सोशल मीडिया पर छा जाएंगी आप

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jul, 2025 11:19 AM

hariyali teej mehndi designs 2025

2025:हरियाली तीज का त्योहार बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये सिर्फ व्रत और पूजा का अवसर नहीं होता, बल्कि महिलाओं के लिए सजने-संवरने का भी खास मौका होता है।

Hariyali Teej Mehndi Designs 2025:हरियाली तीज का त्योहार बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये सिर्फ व्रत और पूजा का अवसर नहीं होता, बल्कि महिलाओं के लिए सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। खासकर बिहार में हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। इस मौके पर महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से अपनी खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं।

PunjabKesari

अगर आप भी तीज पर कुछ अलग और ट्रेंडिंग मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम लाए हैं आपके लिए कुछ खास डिजाइनों की लिस्ट, जो 2025 में बिहार में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

 1. मोर मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

बिहार की दुल्हनों और युवतियों में मोर डिजाइन की मेहंदी खासा लोकप्रिय है। हथेली पर मोर की आकृति और उसके पंखों को पूरे हाथ में फैलाकर बनाया जाता है। ये डिजाइन न सिर्फ पारंपरिक है, बल्कि देखने में बेहद रॉयल लुक देती है।

2. मंडला मेहंदी आर्ट

PunjabKesari

गोल घेरे में बने इस मंडला डिजाइन को महिलाएं हाथ के बीच में बनवाती हैं। इसके चारों ओर बेल, बिंदियां और फूलों से सजावट की जाती है। बिहार के शहरी इलाकों में ये डिजाइन खासा ट्रेंड में है।

3. फूल-पत्तियों वाला पैटर्न

PunjabKesari

छोटे-छोटे फूल और पत्तियों से बना यह डिजाइन सिंपल और क्लासी लुक देता है। खास बात यह है कि इसे जल्दी से लगाया जा सकता है। आप इसे दोनों हाथों के आगे और पीछे के हिस्से में आसानी से लगवा सकती हैं।

4. जाल वर्क या चेक पैटर्न

PunjabKesari

अगर आप भराव वाली डिजाइन चाहती हैं, तो जाल वर्क परफेक्ट है। यह डिजाइन दिखने में रॉयल लगती है और बिहार की नई पीढ़ी की महिलाओं में भी खूब पसंद की जा रही है।

5. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

तिरछी बेल और फूलों से बनी अरेबिक मेहंदी आज की मॉडर्न महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी है। यह कम समय में लगने वाली डिजाइन है, जो फंक्शन में स्टाइलिश लुक देती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!