Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2025 07:04 PM

जैसे ही सावन का महीना दस्तक देता है, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में महिलाओं का उत्साह चरम पर होता है। हरियाली तीज, सोमवार के व्रत और रक्षाबंधन जैसे त्योहार इस मौसम को खास बना देते हैं।
Sawan Arabic Mehndi Designs: जैसे ही सावन का महीना दस्तक देता है, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में महिलाओं का उत्साह चरम पर होता है। हरियाली तीज, सोमवार के व्रत और रक्षाबंधन जैसे त्योहार इस मौसम को खास बना देते हैं।
इस पावन समय में हाथों में हरी चूड़ियों के साथ मेहंदी की खुशबू और डिजाइनों की रचनात्मकता हर महिला की पसंद बन जाती है। पारंपरिक डिजाइनों से आगे बढ़ते हुए अब अरेबिक मेहंदी डिजाइंस महिलाओं के बीच नए फैशन स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं - खासकर बिहार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में।

अगर आप इस सावन कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो पेश हैं कुछ आकर्षक अरेबिक डिजाइंस, जिन्हें आप फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर ट्राई कर सकती हैं।
फ्लोरल बेल अरेबिक डिजाइन

बिहार की युवतियों और दुल्हनों के बीच यह डिजाइन खूब पसंद किया जा रहा है। यह डिजाइन उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक फूलों की बेल के रूप में जाती है, जो फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर शानदार दिखती है।
हाफ हैंड बेल पैटर्न

यह सिंपल लेकिन आकर्षक डिजाइन सावन की सोमवारी या रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट है। इसमें हाथ का आधा हिस्सा बेल डिजाइन से सजाया जाता है। यह फास्ट बनने वाला डिजाइन ऑफिस गोइंग और कॉलेज गर्ल्स के लिए आदर्श है।
जालदार (नेट स्टाइल) मेहंदी

इस डिजाइन में हाथ पर जाली जैसा पैटर्न बनाया जाता है, जिसमें फूलों या बेलों का काम होता है। हरियाली तीज पर साड़ी या नेट लहंगे के साथ यह डिजाइन बेहद शानदार लगता है। बिहार में शादियों और तीज त्योहार पर यह डिजाइन ट्रेंड में है।
फिंगर टिप अरेबिक मेहंदी

मिनिमल लुक चाहने वालों के लिए यह डिजाइन एकदम सही है। इसमें सिर्फ उंगलियों और अंगूठे पर मेहंदी लगाई जाती है जबकि हथेली खाली रहती है। यह डिजाइन आजकल पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में युवतियों की पहली पसंद बना हुआ है।
वृंदावन थीम बेल डिजाइन

अगर आप धार्मिक आस्था को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो इस सावन श्रीकृष्ण और वृंदावन से प्रेरित डिजाइन अपनाएं। मोर पंख, बांसुरी और तुलसी पत्ते वाली बेलें इस थीम का खास हिस्सा होती हैं।