Sawan special Mehndi designs:हाथों को दें ट्रेंडी टच इन Gorgeous Mehndi Designs के साथ

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2025 12:51 PM

sawan special mehndi designs

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है, खासकर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इसकी विशेष मान्यता है।

Sawan special Mehndi designs: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है, खासकर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इसकी विशेष मान्यता है। इस वर्ष सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है और इसे लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं, खासकर सोमवार व्रत, श्रृंगार और मेंहदी डिजाइन की योजना बननी शुरू हो गई है।

PunjabKesari

सावन में भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और इसमें मेहंदी का स्थान सबसे खास होता है। मेहंदी को शुभता, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि बिहार की पारंपरिक महिलाओं से लेकर यंग लड़कियों तक, सभी इस पावन महीने में अपने हाथों को मेहंदी से सजाना पसंद करती हैं।

इन ट्रेंडिंग डिजाइनों से सजाएं सावन में अपने हाथ

1. शिव-पार्वती थीम मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

सावन भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए महिलाएं अपने हाथों पर शिव-पार्वती की छवि या नामों की आकृति बनवाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन धार्मिकता के साथ-साथ सुंदरता का भी प्रतीक हैं।

2. गोल टिक्की क्लासिक डिज़ाइन

PunjabKesari

बिहार की पारंपरिक महिलाओं में गोल टिक्की मेहंदी का विशेष चलन है। हथेली के बीच में एक गोल आकृति और उसके चारों ओर बेल-बूटे या पत्तों की आकृति इसे और खूबसूरत बनाते हैं।

3. मिनिमलिस्टिक मेहंदी पैटर्न

PunjabKesari

अगर आपको भारी डिजाइन पसंद नहीं, तो आजकल #MinimalMehndiDesigns या #TrendyHennaLooks जैसे सिंपल लेकिन स्टाइलिश पैटर्न बेहद पॉपुलर हैं। इन्हें अंगुलियों या कलाई के आसपास सजाया जा सकता है।

4. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

PunjabKesari

पारंपरिक व्रत या पूजा में महिलाएं फुल हैंड मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। इस बार आप #FullHandHenna, #SawanSpecialDesigns जैसे पैटर्न ट्राई कर सकती हैं जो हथेली से लेकर कोहनी तक फैले होते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!