बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में माओवादी को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2021 01:32 PM

maoist arrested in killing of 11 policemen

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने यदुनाथपुर इलाके में छापा मारा और सांझवान चेरोन को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वह करीब 18 साल से फरार था। उन्होंने कहा कि नौहट्टा थाना क्षेत्र में 2003 में...

रोहतासः बिहार पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने 2003 में 11 कर्मियों की हत्या करने के मामले में वांछित एक माओवादी को शुक्रवार को रोहतास जिले से पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने यदुनाथपुर इलाके में छापा मारा और सांझवान चेरोन को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वह करीब 18 साल से फरार था। उन्होंने कहा कि नौहट्टा थाना क्षेत्र में 2003 में माओवादियों ने धमाका कर एक पुलिस वाहन को उड़ा दिया था जिसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी 11 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चेरोन उस हमले का सूत्रधार था। वह उत्तर प्रदेश में भी कई नक्सली हमलों से जुड़े मामलों में वांछित है।'' उन्होंने चेरोन की गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!