बेगूसराय में अपराधी बेलगामः दूध कारोबारी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2022 05:26 PM

milk trader shot dead in begusarai

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दूध कारोबारी उदय महतो सोमवार की रात मोटरसाइकिल से सेंटर पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान वेला गांव में इंडियन पब्लिक के स्कूल के समीप पूर्व से घात लगाए...

बेगूसरायः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दूध कारोबारी उदय महतो सोमवार की रात मोटरसाइकिल से सेंटर पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान वेला गांव में इंडियन पब्लिक के स्कूल के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायल दूध कारोबारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!