बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Nov, 2022 02:41 PM

miscreants shot and killed the young man

जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा इलाके की है। मृतक की पहचान आरा के पूर्व वार्ड पार्षद रहे महेंद्र सिंह का 42 वर्षीय पुत्र विक्की उर्फ शशिकांत सिंह के रूप में हुई है।

आराः बिहार में अपराधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी गोलीबारी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।

इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा इलाके की है। मृतक की पहचान आरा के पूर्व वार्ड पार्षद रहे महेंद्र सिंह का 42 वर्षीय पुत्र विक्की उर्फ शशिकांत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार आरा शहर के जैन कॉलेज गेट स्थित कनकपुरी मोहल्ले में रहता है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह विक्की अपनी बुलेट बाइक से आरा-पटना रोड पर जा रहा था कि इसी बीच पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने विक्की को गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में कर रही है। बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले आरा के एक व्यवसायी हरि जी गुप्ता की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!