बोचाहा से VIP के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, मुकेश साहनी ने जताया दुख

Edited By Nitika, Updated: 25 Nov, 2021 01:14 PM

mla from bochaha musafir paswan passes away

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा (सुरक्षित) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार देर रात निधन हो गया।

 

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा (सुरक्षित) से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह लगभग 59 वर्ष के थे। वहीं विधायक के निधन पर मुकेश साहनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुसाफिर पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। विधायक के निधन की जानकारी उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री मुकेश साहनी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया, 'बोचाहा विधानसभा से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भावभीनी श्रद्धांजलि। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका निधन बिहार के लिए अपूर्णिय क्षति है।'

वहीं मुकेश साहनी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!