मुखिया प्रत्याशी ने गांव वालों के लिए किया भोज का आयोजन, खाना खाने से 150 लोग हुए बीमार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2021 12:21 PM

more than 150 people sick after eating food in sheohar

मिली जानकारी के अनुसार, तारापुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने नामांकन के बाद बुधवार शाम को गांव वालों के लिए भोज का आयोजन किया था। भोज के बाद कुछ लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। धीरे-धीरे कुछ लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी...

शिवहरः बिहार में शिवहर जिला के तारापुर पंचायत में विषाक्त भोजन खाने से डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। एक साथ इतने लोग बीमार होने से मौके पर अफरा-तफारी मच गई। सभी बीमार लोगों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 

मुखिया प्रत्याशी ने किया भोज का आयोजन 
मिली जानकारी के अनुसार, तारापुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने नामांकन के बाद बुधवार शाम को गांव वालों के लिए भोज का आयोजन किया था। भोज के बाद कुछ लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। धीरे-धीरे कुछ लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में हुई बेड की कमी
बीमार लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई कि अस्पताल में बेड की कमी पड़ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों की कई टीम बुलाकर लोगों का इलाज शुरू किया गया। इस बीच जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है और मुखिया प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!