JDU को समर्थन देगा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा, कहा- नीतीश ने मुसलमानों के हित में किए कार्य

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2020 11:11 AM

national minority reservation front announced support to jdu

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को समर्थन देने की घोषणा की है।

पटनाः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) को समर्थन देने की घोषणा की है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिल कर अपना समर्थन पत्र उन्हें सौंपा और कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के हित में अच्छे कार्य किए हैं, जिसे देखते हुए मोर्चा ने जदयू को समर्थन देने का फैसला लिया है। मोर्चा से जुड़े लाखों मुसलमान विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने सिद्दीकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा का समर्थन खास मायने रखता है। इससे इस बात की तस्दीक होती है कि बिहार के अकलियत इस बात को बखूबी जानते हैं कि उनका सच्चा हिमायती कोई है तो वह नीतीश कुमार ही हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले अल्पसंख्यकों के नाम पर केवल राजनीति होती थी उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं होता था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!