गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर CM नीतीश जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2020 04:41 PM

nitish condolences on the death of keshubhai patel

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि पटेल एक प्रख्यात राजनेता थे। वह राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे। गुजरात के साथ-साथ देश की राजनीति में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!