CM नीतीश ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर भाविना को दी बधाई, बोले- हर भारतीय गौरवान्वित

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2021 03:36 PM

nitish congratulates bhavina ben patel for winning silver medal in paralympics

​​​​​​​मुख्यमंत्री ने कहा कि भाविना बेन पटेल ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ मेरी कामना है कि भाविना बेन पटेल प्रगति की ऊंचाई पर...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला खिलाड़ी भाविना बेन पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाविना बेन पटेल ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ मेरी कामना है कि भाविना बेन पटेल प्रगति की ऊंचाई पर पहुंचें और भारत का नाम रौशन करती रहें।''

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!