नीतीश ने तोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को दी बधाई

Edited By Nitika, Updated: 01 Sep, 2021 10:16 AM

nitish congratulates sharad kumar for winning bronze medal

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालम्पिक की पुरुष ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालम्पिक की पुरुष ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शरद बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में शरद के कांस्य पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि शरद की कड़ी मेहनत, स्पर्धा के प्रति जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।''
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!