देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर CM नीतीश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2020 02:56 PM

nitish paid tribute to the first president desharatna dr rajendra prasad

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि डॉ. प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में एक डॉ. प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका जन्म की 03 दिसंबर 1884 जीरादेई में हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!