CM नीतीश ने 5 जिले में हवाई सर्वेक्षण कर संभावित सुखाड़ की स्थिति का लिया जायजा

Edited By Nitika, Updated: 14 Sep, 2022 04:27 PM

nitish took stock of possible drought

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 5 जिले पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा में हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 5 जिले पटना, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा में हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने दो चरणों में हवाई सर्वेक्षण कर अल्प वर्षापात के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रथम चरण में उन्होंने जहानाबाद, गया, औरंगाबाद एवं नवादा जिले के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस क्रम में जहानाबाद जिले के मोदनगंज, घोसी, मखदुमपुर, गया जिले के टेकारी, कोच, अमास, गुरूआ गया टाउन, मोहनपुर, टनकुप्पा, वजीरगंज, औरंगाबाद जिले के गोह, रफीगंज, मदनपुर तथा नवादा जिले के मेसकौर, हिसुआ एवं नारदीगंज प्रखण्ड का हवाई सर्वेक्षण कर संभावित सुखाड़ की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के फुलवरिया डैम के जलस्तर का भी अवलोकन किया।

PunjabKesari

वहीं नीतीश कुमार ने दूसरे चरण में पटना जिले के मोकामा टाल, बख्तियारपुर टाल, फतुहा टाल एवं अन्य टाल क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में धान की रोपनी के आच्छादन का भी जायजा लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!