'तेजस्वी को रांची में नहीं दे रहा कोई भाव', नित्यानंद राय बोले- बिहार और झारखंड की जनता ने उनको नकार दिया...

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Oct, 2024 06:41 PM

nobody is giving importance to tejashwi in ranchi  nityanand rai

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में चल रही सीटों बंटवारे पर तकरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को रांची में कोई भाव नहीं दे रहा है। महागठबंधन के लोग समझ...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में चल रही सीटों बंटवारे पर तकरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को रांची में कोई भाव नहीं दे रहा है। महागठबंधन के लोग समझ रहे हैं कि बिहार और झारखंड की जनता ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है।

'राजद और तेजस्वी ने अपराधियों को संरक्षण दिया'
नित्यानंद राय ने कहा कि जातिवाद और धर्म के नाम पर नफरत फैला कर राजनीति करने वाले लोगों को जनता समझ चुकी है। राजद और तेजस्वी ने अपराधियों को संरक्षण दिया है। बिहार में आज ही सरकार है, लालू यादव के समय में कोई सरकार नहीं थी। जंगलराज की सरकार थी। राजद ने पूरे बिहार में जो तांडव किया जनता जानती है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि परिवारवादी पार्टी कांग्रेस और राजद है, जो जीवन भर परिवार के लिए काम करती है। झारखंड चुनाव में बीजेपी नेताओं को जिम्मेवारी दिए जाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में मुझे जो जिम्मेवारी मिली है, उसका निर्वहन करूंगा ।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!