सारण में ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, चालक फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 May, 2022 02:09 PM

old man dies after being hit by tractor in saran driver absconding

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदाईबाग गांव निवासी मोहम्मद अशरफ आलम ईद के लिए सेवई और अन्य सामग्री खरीदने के लिए अपने घर से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालू लदे अज्ञात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी...

 

छपराः बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खुदाईबाग गांव के समीप मुख्य पथ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदाईबाग गांव निवासी मोहम्मद अशरफ आलम ईद के लिए सेवई और अन्य सामग्री खरीदने के लिए अपने घर से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालू लदे अज्ञात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उक्त वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!