10 अगस्त को 2 घंटे बंद रहेगा ये पुल, DM ने जारी किए निर्देश...जानिए वजह

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2026 05:48 PM

this rcc bridge will remain closed for two hours on august 10

जिला प्रशासन को प्राप्त पत्र के अनुसार, उक्त उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से अस्थायी रूप से उठाकर मरम्मत का कार्य किया जाना है।

गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज के जिला पदाधिकारी ने शनिवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय परियोजना अभियंता को निर्देश दिए हैं कि जिलांतर्गत गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल की मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 10 अगस्त को दो घंटे के लिए पुल पर यातायात बंद रखने के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की जानकारी पहले से जारी की जाए। 

जिला प्रशासन को प्राप्त पत्र के अनुसार, उक्त उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक के माध्यम से अस्थायी रूप से उठाकर मरम्मत का कार्य किया जाना है। कार्य की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा को देखते हुए पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद करना आवश्यक है। इस मरम्मत कार्य के मद्देनजर दिनांक 10 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 05:00 बजे से 07:00 बजे तक कुल दो घंटे मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल पर यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। 

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यहित एवं जनहित में निर्धारित अवधि के दौरान पुल पर यातायात बंद रखने तथा वाहनों के परिचालन के लिए उचित वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के लिए आवश्यक स्थानों पर सूचना एवं दिशानिर्देश संबंधी बोर्ड लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को पूर्व से इसकी जानकारी मिल सके और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!