स्कॉर्पियो-डंपर की भयानक टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक; नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 19 Mar, 2026 10:48 AM

one dies a tragic death 4 injured in collision scorpio and dumper nawada

बिहार के नवादा जिले के एक रोंगटे खड़े कर देने हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कॉर्पियो को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में एक की मौत हो गई और चार...

Bihar Road Acident : बिहार के नवादा जिले के एक रोंगटे खड़े कर देने हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कॉर्पियो को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में एक की मौत, चार की स्थिति नाजुक

जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंदुआ मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 20 की है। स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठे मनोज कुमार की इस हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार अन्य चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में एक महिला, मासूम बच्चा, एक बुजुर्ग और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस की कार्रवाई 

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!