सुपौलः भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Aug, 2021 03:24 PM

one person arrested with huge quantity of nepali liquor in supaul

एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच.के.गुप्ता ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 1950 के समीप नेपाल के प्रभाग से भारतीय सीमा में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को आते देखा गया। उक्त व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तब उसके पास से 120...

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रविवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच.के.गुप्ता ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 1950 के समीप नेपाल के प्रभाग से भारतीय सीमा में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को आते देखा गया। उक्त व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तब उसके पास से 120 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी उपेन्द्र मुखिया के रूप में की गई है। जब्त शराब, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार व्यक्ति को सुपौल उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!