मुंडन कराने जा रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Nov, 2020 03:46 PM

painful accident occurred with family going to shave

बिहार में पटना जिले में गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बस और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पटनाः बिहार में पटना जिले में गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बस और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटोरिक्शा पर सवार लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए पुनपुन से धनरूआ के महादेव स्थान जा रहे थे, तभी बेलदारीचक मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा पर सवार दो महिला और दो बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान साबत देवी (60), रेणु कुमारी (35), हनी कुमारी (08) और अंकित कुमार (05) के रूप में की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!