रफ्तार का कहर! भीषण हादसे में उजड़ गए दो हसंते-खेलते परिवार...बारात जा रहे 2 दोस्तों को पिकअप ने रौंदा

Edited By Harman, Updated: 14 Mar, 2026 03:17 PM

pickup truck runs over two friends heading to a wedding procession

Bihar Road Accident News : बिहार के भोजपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बारात में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक...

Bihar Road Accident News : बिहार के भोजपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बारात में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी लाइन होटल के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, उदनडीह गांव निवासी रानू सिंह, रंजीत कुमार और राहुल कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर रोहतास के बेरी गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रानू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल रंजीत कुमार और राहुल कुमार को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान रंजीत कुमार ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल राहुल की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। मृतक रानू सिंह के बड़े भाई की भी एक माह पूर्व बीमारी से मौत हुई थी, जिससे परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि दूसरा बेटा भी चला गया। वहीं, रंजीत कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी एक साल की मासूम बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

हसन बाजार थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!