नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एक और अभियुक्त की पुलिस रिमांड, पटना की विशेष अदालत ने दिया आदेश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2024 10:59 AM

police remand of another accused arrested in neet paper leak case

सीबीआई ने गिरफ्तार अभियुक्त राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को शनिवार को विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया। उसके बाद सीबीआई ने एक आवेदन दाखिल कर इस अभियुक्त...

पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में बिहार में पटना की विशेष अदालत ने गिरफ्तार एक अभियुक्त को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का आदेश दिया।

सीबीआई ने गिरफ्तार अभियुक्त राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज के छात्र संदीप कुमार को शनिवार को विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी रिंकू के समक्ष पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया। उसके बाद सीबीआई ने एक आवेदन दाखिल कर इस अभियुक्त से हिरासती पूछताछ के लिए सात दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने की प्रार्थना की। प्रार्थना आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए अदालत ने इस अभियुक्त को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर सीबीआई को सौंपे जाने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि 05 मई 2024 को पूरे देश में नीट 2024 की परीक्षा आयोजित की गई थी । इस परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में पटना के शास्त्री नगर थाना प्रभारी अमर कुमार ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया और शास्त्री नगर थाना कांड संख्या 358/2024 के रूप में एक प्राथमिकी दर्ज की। बाद में मामला आर्थिक अपराध ईकाई को सौंप दिया गया। उसके बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उजागर हुआ और केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। 

अभी तक 41 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार 
सीबीआई 23 जून 2024 को अपनी प्राथमिकी आरसी 224/2024 के रूप में भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 406, 407, 408 और 409 के तहत दर्ज करने के बाद अनुसंधान कर रही है। अदालत में यह मामला आरसी 6 ई/2024 के रूप में दर्ज है। इस मामले में अभी तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 37 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है और इस अभियुक्त को मिलाकर चार अभियुक्त पुलिस रिमांड पर हिरासती पूछताछ के लिए सीबीआई की अभिरक्षा में हैं। सीबीआई इस मामले में 01 जुलाई 2024 को 13 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अनुसंधान अभी जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!