Edited By Ramanjot, Updated: 29 Sep, 2023 05:54 PM
#JDU #INDIA #Manojjha #Chetananand #Anandmohan #RJD #Brahman #Thakur #Tejpratapyadav #Girirajsingh
राज्यसभा में 21 सितंबर को मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए ठाकुरों पर कविता सुनाई थी। अब इस कविता को लेकर बिहार के ठाकुर नेता नाराज हो गए...
पटना: राज्यसभा में 21 सितंबर को मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए ठाकुरों पर कविता सुनाई थी। अब इस कविता को लेकर बिहार के ठाकुर नेता नाराज हो गए हैं। पहले उन्हीं की पार्टी के बाहुबली नेता आनंद मोहन ने हमला बोला। अब उनके बेटे ने भी मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोला है। वहीं इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लालू यादव से मामले पर जवाब मांगते हुए आरजेडी पर हमला बोला।