प्रोफेसर का छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, इंजीनियरिंग कॉलेज में मचा बवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Apr, 2026 11:51 AM

professor s objectionable with female student goes viral

लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान (LNJPIT) के एक प्राध्यापक, अनुराग तिवारी का एक छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

Chhapra News : बिहार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान (LNJPIT) में एक प्राध्यापक और छात्रा का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद संस्थान की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं छात्रों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

होटल का बताया जा रहा है वीडियो 

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान संस्थान के प्राध्यापक अनुराग तिवारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कॉलेज परिसर का न होकर किसी होटल के कमरे का है। वीडियो में दिख रही छात्रा सत्र 2024-28 की बताई जा रही है। हालांकि, 'पंजाब केसरी' या अन्य आधिकारिक सूत्र इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। 

छात्रों में भारी आक्रोश 

वीडियो के सार्वजनिक होते ही कॉलेज के छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। छात्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से शैक्षणिक संस्थान की छवि धूमिल होती है। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि संबंधित प्राध्यापक विवाहित हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। 

यह भी पढ़ें- शादी के एक साल बाद SI की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई  

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। संस्थान के प्राचार्य विमल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्राचार्य विमल कुमार ने बताया, "हमें वायरल वीडियो और फोटो प्राप्त हुए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद इंटरनल कमेटी (IC) के सदस्यों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। कमेटी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है और जल्द ही दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।" 

आगे की प्रक्रिया 

प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!