‘हर घर नल का जल’ योजना की सफलता के चलते अनर्गल प्रलाप कर रहा विपक्ष : तारकिशोर

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Sep, 2021 12:02 AM

pti bihar story

पटना, 23 सितंबर (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हर घर नल का जल’ को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि योजना की सफलता से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

बहुप्रचारित योजना के तहत 53 करोड़ रुपये का ठेका कटिहार जिले में अपने करीबी रिश्तेदारों को देने संबंधी रिपोर्ट के बारे में तारकिशोर ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है और राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल का जल’ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसकी सफलता की वजह से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खबर में जिन दो कंपनियों का जिक्र किया गया है, उनका उनके परिवार या रिश्तेदारों से कोई संबंध नहीं है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!