एक व्यक्ति को संविधान से ऊपर दिखाने के लिए सभी प्रोटोकॉल तोड़े गये: वित्त मंत्री चौधरी

Edited By PTI News Agency, Updated: 25 May, 2023 09:38 PM

pti bihar story

पटना, 25 मई (भाषा) बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नये संसद भवन के प्रस्तावित उद्घाटन में ‘एक व्यक्ति को देश, संविधान और विधायिका से ऊपर दिखाने’ के लिए सभी ‘प्रोटोकॉल’ तोड़ दिये गये हैं।

पटना, 25 मई (भाषा) बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नये संसद भवन के प्रस्तावित उद्घाटन में ‘एक व्यक्ति को देश, संविधान और विधायिका से ऊपर दिखाने’ के लिए सभी ‘प्रोटोकॉल’ तोड़ दिये गये हैं।
जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्षी दलों के द्वारा बहिष्कार किया जाना उचित एवं स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति भारत की विधायिका के प्रधान होते हैं, अतः इसका उद्घाटन राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के द्वारा ही कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राज्यसभा के पदेन सभापति उपराष्ट्रपति होते हैं और उनको भी इस कार्यक्रम से बाहर रखना आश्चर्यजनक है।
चौधरी ने कहा कि लोकसभा के अध्यक्ष कार्यक्रम में हैं, पर राज्यसभा के सभापति यानि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बाहर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सिर्फ एक व्यक्ति को देश, संविधान एवं विधायिका से ऊपर दिखाने के लिए सारे ‘प्रोटोकॉल’ तोड़ दिये गए हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!