Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2022 02:11 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कि शिवानंद तिवारी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब आश्रम में जाएंगे तो इस बात का प्रशिक्षण देंगे कि पाला कैसे बदला जाता है। क्योंकि उन्होंने 3 बार तो पाला बदल लिया है। वहीं ललन सिंह...
नालंदाः बिहार के नालंदा जिले के राजगीर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शहीद हुए जवान चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलें। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह समुद्र है, जबकि ललन सिंह गड्ढा हैं, जिसमें गटर का गंदा पानी गिरता है।
नीतीश आश्रम में देंगे पाला बदले का प्रशिक्षण- पूर्व केंद्रीय मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कि शिवानंद तिवारी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब आश्रम में जाएंगे तो इस बात का प्रशिक्षण देंगे कि पाला कैसे बदला जाता है। क्योंकि उन्होंने 3 बार तो पाला बदल लिया है। वहीं ललन सिंह द्वारा अमित शाह के सीमांचल दौरे पर की गई टिप्पणी के बारे में कहा कि अमित शाह और ललन सिंह की तुलना कभी हो ही नहीं सकती। उन्होंने अमित शाह और ललन की तुलना समुद्र और गड्ढे से की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह समुद्र है, जिसमें नदियों का पानी आता है। वहीं ललन सिंह गड्ढा हैं, उसमें गटर का गंदा पानी आता है।
महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार में बढ़ गया है अपराध- आरसीपी
वहीं हरियाणा में हुई सम्मान रैली पर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां केवल 4 लोगों के अलावा कोई भी क्षेत्रीय पार्टी मौजूद नहीं हुई थी। साथ ही बढ़ते हुए अपराध पर कहां की जब से महागठबंधन सरकार बनी है, उसी समय से बिहार में अपराध बढ़ गया है। लोग डरे हुए महसूस कर रहें हैं। अपराधी दिनदहाड़े गोलियां चला रहें हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की कहा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।