Edited By Nitika, Updated: 17 Aug, 2022 03:02 PM

बिहार में क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है। ऐसा कोई मामला नहीं है।
पटनाः बिहार में क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर जारी वारंट पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुशील मोदी झूठा आदमी है। ऐसा कोई मामला नहीं है।
लालू यादव ने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना है। 2024 के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कहते हैं, "हटाना है, मोदी को हटाना है।"राज्य में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद भाजपा सांसद सुशील मोदी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर "सुशील मोदी झूठे हैं। यह सब गलत है।" वहीं राजद अध्यक्ष आज यानि बुधवार को पटना आ रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लालू यादव पहली बार राजधानी आ रहे हैं। साथ ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी करेंगे।
बता दें कि क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। दरअसल, कार्तिकेय सिंह को कल कोर्ट में पेश होना था लेकिन उसकी जगह पर वह नई सरकार में कानून मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर रहे थे।