Bihar Politics: "RJD सत्ता के लिए व्याकुल", उमेश कुशवाहा बोले- लालू परिवार ने अपनी तिजोरी भरने के लिए बेजुबान...

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2025 02:37 PM

rjd is desperate for power said umesh kushwaha

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का राजनीतिक आचरण ‘चोर मचाए शोर' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने शनिवार को राजद पर...

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का राजनीतिक आचरण ‘चोर मचाए शोर' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है।        

RJD सत्ता के लिए व्याकुल- Umesh Kushwaha

उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने शनिवार को राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू परिवार का राजनीतिक दामन घोटालों और जंगलराज के काले कारनामों से दागदार है। 15 वर्षों के कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए राजद (RJD) नेता अनावश्यक शोर मचा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और झूठे प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार (Lalu Family) ने अपनी तिजोरी भरने के लिए बेजुबान पशुओं का आहार और नौकरी के नाम पर गरीबों का घर-दुआर हड़प लिया। यह राजनीति की सबसे बड़ी विडंबना है कि राज्यकोष पर डाका डालने वाले आज राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद (RJD) सत्ता के लिए व्याकुल है और इसी कारण राजनीतिक तिकड़मबाजी के सहारे जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।        

जनता विकास और सुशासन की सच्चाई से भली-भांति परिचित- Umesh Kushwaha

कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार को अराजकता, बदहाली और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकालकर विकास और सुशासन की एक मजबूत नींव रखी है, जिससे हमारा बिहार प्रगति की गगनचुंबी ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वे बौखलाहट में गैरजरूरी विषयों की आड़ में हायतौबा मचा रहे हैं, लेकिन उनकी यह रणनीति नाकाम साबित होगी। प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की सच्चाई से भली-भांति परिचित है।

Related Story

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!