शिक्षा मंत्री के बयान पर बोले विजय सिन्हा- RJD के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीके से दे रहे इस तरह का बयान

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2023 04:34 PM

rjd leaders and ministers are giving such statements in a planned manner

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य रहा कि इस तरह के लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जो विभाग को सुधार नहीं सकते। उन्होंने...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य रहा कि इस तरह के लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जो विभाग को सुधार नहीं सकते। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर एक मेंटल केस हैं और उनकी मानसिकता पशुओं के समान है।

'RJD के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीके से दे रहे इस तरह का बयान'
विजय सिन्हा ने कहा कि वह अपनी मेंटल वातावरण से लोगों को आभास कराते हैं कि मैं विभाग चलाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्या लाचारी है मुख्यमंत्री जी का और उपमुख्यमंत्री जी का? सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के नेता और मंत्री सुनियोजित तरीक़े से इस तरह के बयान दे रहे हैं। ये लोग शिक्षा मंत्री से सुनियोजित ढंग से इस तरह का बयान दिला रहे हैं। वो देख रहे हैं कि बिहार में काम नहीं हो रहा है, विकास की गति रुक गई है, शिक्षा विभाग में अराजकता का माहौल है, वो लोग लोगों को भड़काने के लिए हम इस तरह का बयान दे रहे हैं। ताकि लोगों का ध्यान शिक्षा विभाग से हट जाए। यह बिहार के लिए बिहार के नौजवानों के लिए दुर्भाग्य की बात है। अब मेंटल केस समझ कर उनकी बातों को लोग संज्ञान में भी नहीं लेता। 

'यह लोग अपने धर्म का नहीं कर सकते सम्मान'
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब राजद के शिक्षा मंत्री का राजद के ही उपमुख्यमंत्री पीठ थपथपाते हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जब उनके सुर में सुर मिलाते हैं।  ये लोग इस तरह की भाषा बोल रहे है, जिससे लगता है कि इनकी मानसिक स्तिथि ठीक नहीं है। सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी से इनको और बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर इस तरह का वातावरण बनाना गुलाम मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह लोग पशुवत मानसिकता के हैं, यह लोग अपने धर्म का सम्मान नहीं कर सकते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!