Edited By Harman, Updated: 03 May, 2025 04:25 PM

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर किसानों को मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने एवं मिट्टी जांच सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से 11 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।
Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर किसानों को मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने एवं मिट्टी जांच सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से 11 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।
उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को यहां रसायन भवन में संचालित मिट्टी, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी जांच प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मिट्टी की जांच कर परिणाम के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए कृषि योग्य मिट्टी को स्वस्थ रखना, फसल उपज में वृद्धि लाना एवं खेती की लागत को कम करना है। इसलिए, किसानों को उर्वरकों का सही मात्रा में उपयोग के लिये यह आवश्यक है कि किसानों को मिट्टी की उर्वरता मैप की जानकारी मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला मुख्यालय और प्रखंडों में उर्वरता मैप प्रदर्शित किया जाय। वैसे प्रखंडों में जहां मिट्टी में जिंक और बोरोन की कमी है वहां के किसानों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाये।
मंत्री ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर कृषकों को मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने एवं मिट्टी जांच सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से 11 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। नये प्रयोगशाला की स्थापना से किसानों को अपनी मिट्टी जांच करने में आसानी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को सरल भाषा में मिट्टी जांच के महत्त्व की जानकारी दी जाये।