MLC चुनाव में बगावत पड़ी भारी, अनंत सिंह पर JDU का बड़ा प्रहार; 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Edited By Ramkesh, Updated: 24 Oct, 2026 06:46 PM

rebellion proves costly in mlc elections jdu strikes hard at anant singh

जेडी(यू) ने 'पार्टी-विरोधी' गतिविधियों के लिए मोकामा के विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह कार्रवाई पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान...

पटना: जेडी(यू) ने 'पार्टी-विरोधी' गतिविधियों के लिए मोकामा के विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह कार्रवाई पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बाद की गई है।

नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करना पड़ा भारी
जेडीयू की इस कार्रवाई के पीछे पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में पार्टी के भीतर पैदा हुआ विवाद प्रमुख वजह बताया जा रहा है। पार्टी ने नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया था। इसके अलावा पार्टी ने उन पर निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनुचित भाषा इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए हैं। 

पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई
रिपोर्टों के मुताबिक, जेडीयू ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। इस कार्रवाई ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!